मध्यप्रदेश सरकार एवं PANIIT के संयुक्त तत्वावधान में संचालित आईटीआई कौशल कॉलेज सरदारपुर (जिला धार) एवं सोंडवा (जिला अलीराजपुर) में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक वर्षीय आवासीय मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। पाठ्यक्रम पूर्ण करने के पश्चात बालिकाओं को कॉलेज के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी है। अब तक इन कॉलेजों से 447 बालिकाएं नौकरी प्राप्त कर चुकी हैं।सत्र 2026-27 के अंतर्गत सरदारपुर बैच-6 एवं सोंडवा बैच-2 में प्रवेश के लिए अंतिम चरण की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने की इच्छुक पात्र बालिकाएं प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना पंजीयन करा सकती हैं। प्रवेश परीक्षा का विवरण
प्रवेश परीक्षा का आयोजन शासकीय कन्या विद्यालय, बाग, जिला धार में किया जाएगा। परीक्षा केंद्र विजय स्तंभ के पास, पुलिस थाने के सामने स्थित है। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग का समय प्रातः 11 बजे तथा परीक्षा प्रारंभ होने का समय प्रातः 11:30 बजे निर्धारित किया गया है।
प्रवेश के लिए बालिका का कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना तथा आयु 17.5 से 27 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। इच्छुक बालिकाएं
लिंक के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकती हैं। परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर तत्काल पंजीयन कराने वाली बालिकाएं भी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगी।परीक्षा में शामिल होने के लिए आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
संपर्क एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी
प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए संजय चौहान (मोबाइल नंबर 91091 05146) एवं शैलेन्द्र बामण (मोबाइल नंबर 91091 05141) से संपर्क किया जा सकता है।परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए गूगल मैप लिंक
का उपयोग किया जा सकता है।यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने तथा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध करा रही है।