नैनोद में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत विशाल शिविर…
15 स्वयं-सहायता समूहों की महिलाओं को 70 लाख रूपये के हितलाभ वितरित किये
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, संगीता परमार, दिपिका सोनी, काजल चौहान, रचना पटेल सहित अन्य महिलाओं ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत प्राप्त लाभ और अपने अनुभव साझा किये।
शिविर में करीब 90 से अधिक नागरिकों ने अपने आवेदन दिए जिनका मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया।
शिकायत मिलते ही श्रम विभाग ने कराया महिला श्रमिकों की…
रात्रि 11 बजे कार्य समाप्त होने के बाद आवागमन की समस्या का निराकरण, नियोजक को श्रम संबंधी प्रावधानों से कराया अवगत
श्रम निरीक्षक सुश्री साहू ने संस्थान के नियोजक को श्रम विभाग के प्रावधानों से अवगत कराते हुए महिला श्रमिकों की सुरक्षा एवं सुविधा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।
विभाग की कार्रवाई से रात्रि में कार्य समाप्त होने के बाद घर लौटने के लिए साधन की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया गया।
रीवा और जबलपुर संभाग की टीमों के मध्य खेला जाएगा फाइनल मैच |…
गाडरवारा नगर के रूद्र कॉलेज मैदान सहित अन्य 3 मैदानों पर खेली जा रही 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच 28 अक्टूबर को रूद्र कॉलेज मैदान गाडरवारा पर रीवा एवं जबलपुर संभाग की टीमों के मध्य खेला जाएगा। तदुपरांत प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विदित हो कि मंगलवार को रूद्र कॉलेज मैदान गाडरवारा पर प्रतियोगिता के 2 सेमीफाइनल मैच खेले गए।
इसमें पहला सेमीफाइनल मैच रीवा और नर्मदापुरम संभाग की टीमों के मध्य हुआ, जिसमें रीवा ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।