मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा 24 सितंबर 2026 को मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री के प्रतिकक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जिला स्तरीय पोस्ट मैट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावासों में नवनिर्मित मेस सुविधा का शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम में डिंडौरी जिले से संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। नवनिर्मित मेस सुविधा के प्रारंभ होने से छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं को भोजन व्यवस्था के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। मेस में भोजन तैयार करने एवं भोजन व्यवस्था से संबंधित आवश्यक सुविधाओं के बेहतर संचालन से छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं तथा मेस व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई। नवनिर्मित मेस के शुभारंभ से छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को सुविधाजनक भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा संबंधित छात्रावासों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।