कटनी (22 सितंबर) - विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं विकसित भारत की परिकल्पना के प्रति जागरूकता लाने और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों एवं प्रभावशाली वक्तव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्र की प्रगति, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे विभिन्न विषयों को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्षा साहू, द्वितीय स्थान पूनम निषाद एवं तृतीय स्थान प्रज्ञा सोनी ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के श्री आयुष तिवारी, डॉ. डी.एस. राजपूत एवं डॉ. शोभाराम पाटिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. नेहा त्रिपाठी, डॉ. शैलजा कटारे, श्री योगेन्द्र सोनी, श्री शुभेन्दु मिश्रा एवं सुश्री अंकिता गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।इसी क्रम में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए भारत के उज्ज्वल भविष्य, युवा शक्ति, शिक्षा, विकास एवं राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरिता कौरव, द्वितीय स्थान अमित साहू एवं तृतीय स्थान शीतल विश्वकर्मा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. डी.एस. राजपूत एवं श्री अमित चौधरी ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।भाषण प्रतियोगिता के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में श्री नरेश कुलस्ते, डॉ. ज्योत्सना पाठक, एवं डॉ. राजश्री शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील वाजपेई ने की।
कार्यक्रम महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. माधुरी गर्ग एवं डॉ. रुक्मणि प्रताप सिंह तथा डॉ. नेहा त्रिपाठी एवं सुश्री अंकिता गोस्वामी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को सार्थक बनाया। महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इसी प्रकार की रचनात्मक एवं राष्ट्रहित से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
