‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को टीम इंद्रवती नाट्य समिति सीधी द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों, सकारात्मक जीवनशैली एवं समाज के प्रति जिम्मेदार भूमिका का संदेश दिया गया।
टीम द्वारा सांदीपनि स्कूल सिहावल, शासकीय स्कूल अमिलिया एवं शासकीय स्कूल बहरी में नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने रोचक एवं प्रभावी प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जागरूक एवं सहभागी बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नाट्य कला के माध्यम से मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में देवेन्द्र तिवारी, स्वागत पटेल, वतन द्विवेदी, अवनी मिश्रा, शिवम द्विवेदी, सजल मिश्रा, शुभ परिहार, पिहू पाण्डेय एवं प्रियांशु मिश्रा ने सहभागिता की।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह पहल विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सकारात्मक बदलाव का सहभागी बनने के लिए प्रेरित करने वाली रही।