मेरा युवा भारत केंद्र टीकमगढ़ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत एवं जिला युवा अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02, टीकमगढ़ में 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में एक दिवसीय निबंध प्रतियोगिता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मण अहिरवार ने प्रथम, राहुल अहिरवार ने द्वितीय तथा संजय अहिरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। इसके उपरांत सभी छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छल्ट पुष्पेंद्र प्रजापति एवं छल्ट विशाखा आर्या द्वारा निर्णायक समिति का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। आयोजन में प्रभारी प्राचार्य श्री आर.एल. पाराशर, श्री कार्तिक खरे, श्री पी.एस. यादव एवं श्री पुनीत नायक का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला युवा अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
